back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश-दिग्विजय सिंह ने EC पर साधा निशाना, बोले- नोटिस राहुल को ही क्यों?

Rahul Gandhi News: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपनी बयानबाजी को लेकर सावधानी बरतने के लिए सलाह दी गयी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपनी बयानबाजी को लेकर सावधानी बरतने के लिए सलाह दी गयी है। चुनाव आयोग ने पीएम मोदी पर की गई बयानबाजी पर दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और राहुल गांधी के जवाब का गहन विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है और राहुल गांधी को अपने बयान को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर ही सवाल उठा डाला

चुनाव आयोग के एडवाइजरी जारी करने के बाद कांग्रेस EC पर निशाना साधने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि EC प्रधानमंत्री के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं, गृह मंत्री के लिए कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर ही सवाल उठा डाला और कहा कि ये संस्था जो कि निष्पक्ष के उद्देश्य से बनी है। इस संस्था को हिम्मत दिखानी चाहिए और पीएम मोदी, अमित शाह को भी नोटिस भेजना चाहिए।

चुनाव आयोग भाजपा के बयानों पर चुप हो जाता है

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा है और कहा है कि यह चुनाव आयोग की गलत बात है, जो कि पक्षपात कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी खुलकर कर्नाटक के चुनाव में बजरंग बली के नाम पर वोट मांग रहे थे, मोदी पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे थे। तो उस समय क्या कर रहा था चुनाव आयोग। चुनाव आयोग भाजपा के बयानों पर चुप हो जाता है।

क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं जाते थे घाटी में?

दोनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे पर निशाना साधा है। इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं जाते थे घाटी में? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को EVENT MANAGER बताते हुए कहा कि वह हर चीज को इवेंट बना देते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने तो यहां तक कह दिया कि लोगो को धमकी देकर वहां(श्रीनगर) लाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कब मिलेगा ? चुनाव कब होंगे वहां ?

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵