back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shehla Rashid: मोदी सरकार की कट्टर आलोचक रही शेहला ने की सरकार की तारीफ, कहा- मुसलमानो को मिल रहा पूरा लाभ

Shehla Rashid : मुसलमानो को मोदी सरकार की योजनाओ का पूरा लाभ मिल रहा है, यह कहना गलत है कि मुसलमानो का बहिष्कार हो रहा है और उन्हें योजनाओ का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोदी सरकार की आलोचक रही, शेहला रशीद से पूछा गया कि मुसलमानो के लिए बात उठती है कि उनको योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वो कश्मीर में जिहाद के लिए जा रहे है। शेहला ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जिहाद की बात नहीं सुनी है, लेकिन मुसलमानो का सिस्टम में किसी भी तरह का बहिष्कार नहीं हो रहा है। उन्हें योजनाओ का पूरा लाभ मिल रहा है। मुसलमानो को योजनाओ का लाभ न मिलने की बात बिलकुल गलत है।

मोदी सरकार की कश्मीर नीति की मुरीद दिखी

शेहला मोदी के कार्यो की प्रशंसक दिखाई दी। खासतौर पर वह मोदी सरकार की कश्मीर नीति की मुरीद दिखी और इसकी काफी तारीफ़ की। शेहला के ह्रदय परिवर्तन का कारण मोदी सरकार का मुसलमानो की बेहतरी के लिए किये गए कार्य हैं। शेहला भाजपा की कट्टर आलोचक रही हैं, वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्रा भी रह चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की। और कश्मीर में मोदी सरकार की नीतियों के सफल क्रियान्वयन की जमकर तारीफ की।

मुसलमानो को मोदी सरकार की योजनाओ का पूरा लाभ मिल रहा है

शेहला ने मोदी सरकार की पीएम किसान निधि योजना, पीएम मुद्रा योजना जैसी कई योजनाओ का उदहारण देते हुए कहा कि इन योजनाओ के लाभार्थियों में अधिकतर संख्या मुसलमानो की ही है, जिसमे मुसलमान लाभार्थियों का प्रतिशत 33 के करीब है। शेहला ने स्पष्ट किया कि अब मुसलमानो को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। मुसलमानो को मोदी सरकार की योजनाओ का पूरा लाभ मिल रहा है, यह कहना गलत है कि मुसलमानो का बहिष्कार हो रहा है और उन्हें योजनाओ का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

अपने ह्रदय परिवर्तन की बात को दुनिया के सामने डंके की चोट पर रखा

शेहला ने केंद्र की मोदी सरकार की काफी तारीफ़ की। उन्होंने अपने ह्रदय परिवर्तन की बात को दुनिया के सामने डंके की चोट पर रखा और कहा कि मै खुद मोदी सरकार की आलोचक थी। लेकिन जब मेने कश्मीर जाकर देखा तो पता चला की कश्मीर में कितना बदलाव हुआ है। शेहला ने कहा की मैं पूरे सबूतों के साथ इस विषय में बड़ी बहस कर सकती हूँ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵