back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवांगी जोशी किडनी में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती, देखिए फोटो

ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हुआ है।

नई दिल्ली, एजेंसी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हुआ है। इस सीरियल से घर-घर पहुंच चुकी एक्ट्रेस शिवांगी को किडनी में इंफेक्शन हुआ है।

शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस फोटो में शिवांगी अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। उसके दोनों हाथों में सेलाइन लगी हुई है। साथ ही वह नारियल पानी पी रही हैं। अस्पताल की उनकी तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हैं। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

एक्ट्रेस शिवांगी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ”सभी को नमस्कार, पिछले कुछ दिन मेरे लिए मुश्किल भरे रहे। मेरी किडनी में इंफेक्शन है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के समर्थन की बदौलत मैं अब ठीक हूं। एक्ट्रेस शिवांगी छोटे पर्दे की काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनके हर रोल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵