back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: भारत मंडपम में आज होगी भाजपा राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक, चुनाव पर बनेगी रणनीति

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज (शनिवार) शुरू होगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज (शनिवार) शुरू होगी। इसकी पूर्व संध्या (शुक्रवार) पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत मंडपम में ‘मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों’ को रेखांकित करती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद पार्टी मुख्यालय में 15 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दे चुके हैं। प्रसाद के अनुसार, इसमें देशभर के लगभग 11,500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रतिनिधियों में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और निर्वाचित महापौर शामिल हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ बैठक का समापन होगा।

सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए 543 में से 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है

भाजपा नेता प्रसाद के अनुसार, इससे पहले परिषद की बैठकें साल 2014 और 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले आयोजित की गई थीं। भाजपा ने 2014 में लोकसभा में बहुमत हासिल किया और पांच साल बाद उससे भी बड़ी जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली दो परिषदों की बैठकों में भी अपने विचार रखे थे और अब उन्होंने पार्टी के लिए 370 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए 543 में से 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री के आह्वान को फलीभूत करने के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है।

भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सर्तक है और इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों सबको अपने अपने स्तर पर कार्यभार सौंपा गया है। भाजपा इस बार भी केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना चाहती है। इसके लिए काफी प्रयास भी किये जा रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵