back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit: जी-20 की अध्यक्षता पर बोले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भारत के लिए बताया गौरव का पल

G20 Summit India: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत के लिए जी-20 का आयोजन गौरव की बात है। इस आयोजन से देश में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत के लिए जी-20 का आयोजन गौरव की बात है। इस आयोजन से देश में खुशी की लहर है। हम सभी भारतवासी जी-20 के नेताओं का स्वागत करते हैं। आपको बता दें G20 समिट 9 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में बने अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होगी। इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के पीएम फिमियो किशिदो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज समेत दुनिया के 20 देशों के शिर्ष नेता शामिल हो रहें है।

जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गौरव का विषय

तोमर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। हमारे देश की साख दुनिया में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह जी-20 समारोह में आने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हैं।

जी-20 में 20 ताकतवर देशों के नेता होंगे शामिल

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी-20 देशों की बैठक होनी है। इस बैठक में दुनिया के 20 ताकतवर देशों के नेता शामिल होंगे। जी-20 को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और राष्ट्रीय राजधानी को भव्य तरीके से सजाया गया है।

G-20 यें देश हैं शामिल

जी-20 में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, भारत, फ्रांस, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, चीन, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके और यूएस के साथ यूरोपीय यूनियन (जिसमें 27 सदस्य) शामिल है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵