back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा में ट्रक ने बच्ची को कुचला

नोएडा, 15 मार्च (आईएएनएस)। शहर के सूरजपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक 15 महीने की बच्ची की ट्रक के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान शीला फोम कंपनी के पास प्लॉट नंबर 27, गेट नंबर 4 की निवासी अंशिका के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि बच्ची को उसकी झोपड़ी के ठीक बाहर हरियाणा पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक ने कुचल दिया। एसएचओ सुरजापुर ने आईएएनएस को बताया, लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, पुलिस ने कथित चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin / उत्पत्ति : Hindu/Indian Rashi / राशि : Tula /तुला Lucky Gemstone / शुभ रत्न : पन्ना Numerology...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵