back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता का पहला रिएक्‍शन, कहा- मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया…

Delhi Liquor Policy: सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मी‍डिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पहले ट्वीटर) पर ईडी के एक्‍शन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा, 'तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाला मामले में ED द्वारा गिराफ्तारी के बाद आज शुक्रवार को उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल की तरफ से पहला रिएक्‍शन सामने आया है। सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सीएम की पत्‍नी ने भारतीय जनता पार्टी पर अपने पति को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है।

सुनीता केजरीवाल ने एक्‍स पर किया पोस्ट

सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मी‍डिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पहले ट्वीटर) पर ईडी के एक्‍शन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा, ‘तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको खत्म करने में लगे हैं’। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली की जनता के साथ धोखा हो रहा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।

गुरुवार को ED किया था सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार

गौरतलब है कि गुरुवार को ED की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब सीएम की पत्नी सुनीता का कोई बयान सामने आया है। सुनीता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मेरे पति को मोदी जी ने अहंकार में गिरफ्तार किया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...