back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल कांग्रेस नेता हाथ में बंदूक लिए कैमरे पर नजर आई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कोलकाता, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस की एक जिला नेता हाथ में बंदूक लिए अपने कार्यालय में बैठी नजर आ रही है। इस घटना ने राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। नेता मृणालिनी मंडल मैती न केवल पुरानी मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष हैं, बल्कि मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। हालांकि मृणालिनी ने दावा किया कि तस्वीर लगभग एक साल पुरानी है, लेकिन विपक्ष उनके बयान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। विपक्ष के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है, वह इससे पहले भी कई मौकों पर विवादों में रह चुकी हैं। हाल ही में मृणालिनी के पति पर प्रखंड विकास कार्यालय के अंदर एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा था। उनपर घटना के बाद अपने पति को बचाने का आरोप लगाया गया था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हथियार रखना उनकी संस्कृति है और वह केवल परंपरा का पालन कर रही है। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने राज्य के साथ-साथ मालदा को भी बारूद के ढेर पर डाल दिया है। यदि आप खोजे तो हो सकता है आपको बम और एके -47 भी मिल सकते हैं। यह उनके संस्कृति का हिस्सा बन गया है। मीडिया से बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा, सरकारी कार्यालय में हथियार दिखाना उचित नहीं है। पुलिस पता लगाएगी कि बंदूक असली थी या नकली। कानून अपना काम करेगा। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...