back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women Bill: BJP ऑफिस में महिला मोर्चा ने किया PM का स्वागत, मोदी ने कहा- क्या नारी की वंदना नहीं होनी चाहिए?

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मैं आज देश की हर माता, बहन, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 20-21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संसद के दोनो सदनो से नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक (महिला आरक्षण विधेयक) के सफलता पूर्वक पास हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में जश्न का माहौल है। इस दौरान देश के कोने-कोने से आईं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बिल का उन्हें 27 साल से इंतजार था। आज से एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। बिल एक स्वर्ण युग में पारित हुआ। यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ा दिन है।

भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया। इसके लिए देश के कोने-कोने से लोक कलाकार आए हैं और सुबह से ही खुशी मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार आधी रात को देश की आधी आबादी को संसद में 33 फीसदी का आरक्षण देने का विधेयक पारित किया है। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के इस विधेयक को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इससे पहले लोकसभा में यह विधेयक पारित हो चुका है। हालांकि, लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से दो ने इसके खिलाफ मतदान किया था। 128वें संविधान संशोधन विधेयक, जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों पर लागू होगा।

बीजेपी महिला मोर्चा ने किया पीएम मोदी का स्वागत

गौरतलब है कि महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा आज पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत और अभिनंदन के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी के करीब 11:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद महिलाओं ने उन पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान मंच पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमन भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने कामकाजी महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर उनका सम्मान किया।

इस पल का हमें लंबे समय से इंतजार था- जेपी नड्डा

बीजेपी मुख्यालय में महिला आरक्षण बिल पास होने का जश्न मानाने के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, इस पल का हमें लंबे समय से इंतजार था। पीएम मोदी सही समय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए है, इसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं। इस दौरान नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि, मोदी सरकार ने महिलाओं के सशिक्तकरण के लिए कई अहम कदम उठाए। जिसमें लंबे समय से पेंडिंग ट्रिपल तलाक बिल लाया गया। जिससे मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से निजात दी गई। ये किसी राजनीति के लिए नहीं किया गया। ये सभी वर्गों के हित के लिए किया जा रहा है।

आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छूं रहा है- पीएम मोदी

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं आज देश की हर माता, बहन, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 20-21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है। कई पीढ़ियों तक इस दिवस की चर्चा होगी। मैं आप सभी को लोकसभा और राज्यसभा में भारी बहुमत से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने की शुभकामनां देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छूं रहा है, सभी खुशियां मना रही हैं। और हम सभी को आर्शीवाद दे रही हैं। महिलाओं का सपना पूरा करने का सौभाग्य बीजेपी को मिला है। इसके लिए मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर बहुत बड़ा गौरव का दिन अनुभव कर रहा हूं। ये अमृतकाल में बहुत मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवनस्तर सुधारने के लिए जो गारंटी मोदी ने दी थी, ये उसका परिणाम है।

पीएम ने सभी दलों का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जब नीयत साफ होती है तो परेशानियों को पास करके भी परिणाम लाती है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सदन में लगभग सभी नेताओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट किया। मैं सभी राजनेताओं और दलों को धन्यवाद कहता हूं। हमने बहनों बेटियों के जीवन से जुड़ी हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया है। बेटी को कोख में न समाप्त किया जाए इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की। बेटियां स्कूल न छोड़े, इसलिए लाखों शौचालय बनाए है। बेटी को रसोई में धुंआ न सहना पड़े, इसलिए फ्री गैस कनेक्शन दिया। महिला आरक्षण बिल कैसे संभव हो पाया? ये मोदी ने नहीं, ये आपने किया है। करोड़ देशवासियों ने किया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि देश के मतदाओं ने वोट देकर पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार बनाई है। ये इसी की ताकत है कि आज सरकार फैसले ले पा रही है और 30 साल से लटके बिल को पारित कर दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...