back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में सड़क दुर्घटनाओं की होगी ऑनलाइन निगरानी, कारणों का पता लगाना होगा आसान

पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में अब सड़क दुर्घटनाओं की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी तथा इसके कारणों का पता लगाना अब आसान होगा। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल और निदान के लिए अब इससे जुड़े आंकड़ों की आनलाइन निगरानी शुरू हो गई है। इसके लिए आई रेड एप की मदद ली जा रही है। इसके संचालन की जिम्मेदारी फिलहाल नेशनल इंफोरमेटिक सेंटर (एनआइसी) को दी गई है। इस साफ्टवेयर की मदद से हर सड़क दुर्घटना की लाइव इंट्री की जा रही है। इसमें हादसे की जगह की तस्वीर के साथ उसका विस्तृत विवरण और कारणों के साथ रिपोर्ट भी शामिल है। इस काम के लिए जिलों में एनआइसी के माध्यम से रोल आउट मैनेजर की नियुक्ति भी शुरू हो गई है। रोलआउट मैनेजरों को सड़क दुर्घटनाओं के बाद काम करने वाले संबंधित विभागों के साथ सीधा समन्वय स्थापित करना होगा। एक अधिकारी ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि रोल आउट मैनेजर सड़क दुर्घटना के बाद परिवहन, पुलिस, पथ निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करेंगे और मिलकर रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग करेंगे। इसके लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। केंद्र सरकार की पहल पर लागू की गई इस नई व्यवस्था का मकसद सड़क हादसों में कमी लाना है। एप के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार होगा। इसमें सड़क दुर्घटना के कारणों के साथ उसका विश्लेषण भी होगा। इस माइक्रो रिपोर्ट के आधार पर सड़क दुर्घटनाओं के निदान की योजना बनाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के निर्णय के बाद आई रेड एप को पूरे देश में लागू किया गया है। बिहार के सभी जिलों में इस एप के माध्यम से काम प्रारंभ हो गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵