back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: देशभर में कार्यक्रम आयोजित,उपराष्ट्रपति ने बताया योग को जीरो बजट वाला हेल्थ इंश्योरेंस

International Yoga Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में योग किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी देर शाम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आज योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में योग किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी देर शाम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ”वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” या ”एक विश्व-एक परिवार के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग” है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ योग किया। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर वीडियो संदेश दिया।

जीरो बजट वाला हेल्थ इंश्योरेंस

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि योग जीरो बजट वाला हेल्थ एश्योरेंस है। उन्होंने कहा कि अब तो योग ने आर्थिक स्वरूप भी ले लिया है जो अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। हमारे प्रशिक्षित योग टीचर दुनिया में कार्यरत हैं और योग टीचर्स की मांग बढ़ रही है। धनखड़ ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनि कह गए हैं, ‘पहला सुख निरोगी काया।’ योग इसे सार्थक करता है। योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

पीएम ने जारी किया वीडियो संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस साल भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ”एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” की थीम पर प्रकाश डाला और रेखांकित किया कि योग का प्रचार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना का प्रचार है। उन्होंने कहा, आज दुनिया भर में करोड़ों लोग ”वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2023 के राष्ट्रीय उत्सव को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अनोखे उत्सव में देश और दुनिया के करोड़ों लोगों का इतने सहज तरीके से शामिल होना योग की विशालता और प्रसिद्धि को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति और सामाजिक संरचना, इसकी आध्यात्मिकता और आदर्शों, और इसके दर्शन और दृष्टि ने हमेशा उन परंपराओं का पोषण किया है जो एकजुट, अपनाने और गले लगाने वाली हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन परिसर में योग अभ्यास का नेतृत्व किया। इस अवसर पर बिरला ने सभी विशिष्टजनों और उपस्थित अन्य जनों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। भारत की सांस्कृतिक विरासत के सन्दर्भ में बिरला ने बताया कि योग जन जन, समाज और सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने एक कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत पूरे विश्व को जोड़ने का पुनीत कार्य कर रहा है तथा पूरे विश्व में शांति, स्थिरता एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रहा है। बिरला ने कहा कि योग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है और इसके विश्वव्यापी, सर्वव्यापी लाभ आज सभी को मिल रहे हैं।

कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग का अभ्यास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत पर भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ योग किया और कई प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।इसके अलावा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में सैकड़ों लोगों के साथ शामिल हुए।

मनसुख मंडाविया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लिया भाग

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली के एम्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “योग भारत की एक प्राचीन परंपरा है लेकिन समय के साथ, इसका अभ्यास कम होने लगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन दिया और आज दुनिया में कोई जगह नहीं है जहां योग का अभ्यास नहीं किया जाता है। यह भारत की सॉफ्ट पावर बन गया है।

पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार में किया योग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के एक स्टेडियम में योग किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार में योग किया।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजीव गांधी भवन नई दिल्ली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵