back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक के सीएम पद को लेकर सस्पेंस का दी एंड, क्या डीके बनेंगे सिद्धा के बाद CM 2.0 ? पढ़ें शिव का बयान

डीके शिवकुमार से जब सीएम पद के लिए 2-3 साल वाले फॉर्मूले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हमारे साथ हुई गोपनीय बातचीत का खुलासा नहीं कर सकता।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक सीएम पद को लेकर पांच से दिन जारी गहमागहमी का गुरुवार को दी एंड हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को सीएम और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद देने का फैसला किया है, जिसपर दोनों नेताओं ने सहमति जताई है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, जिसमें कहा गया था कि दो साल तक सिद्धारमैया सीएम रहेंगे और बाकी का कार्यकाल डीके शिवकुमार को दिया जाएगा।

डीके 2-3 साल के फॉर्मूले पर नहीं हुए थे राजी

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी रस्साकशी के बीच कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को 2-3 साल के फॉर्मूले का प्रस्ताव रखा था। इसमें पहले दो साल के लिए सिद्धारमैया और तीन साल के लिए डीके को सीएम बनाने का प्रस्ताव था। इस पर डीके ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल का पहला हाफ मुझे चाहिए। हालांकि, उनकी इस मांग को नहीं माना गया। जिसके कई राजनीतिक कारण हो सकते हैं।

क्या अब डीके को नहीं बनाया जाएगा CM?

डीके शिवकुमार से जब सीएम पद के लिए 2-3 साल वाले फॉर्मूले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हमारे बीच में हुई गोपनीय बातचीत का खुलासा नहीं कर सकता। इसे कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ देना चाहिए। जब समय आएगा, कांग्रेस अध्यक्ष इस पर जवाब देंगे।‘  इसके अलावा जब उनसे सवाल किया गया कि क्या सीएम पद को लेकर दोबारा चर्चा होगी तो इस बार भी उन्होंने कहा कि मैं अभी इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर सकता।

विस्तृत खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵