back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिलिए.. इस 185 सदस्यों वाले परिवार से, दो चूल्हों पर सब्जी और 11 चूल्हों पर बनती हैं रोटियां

इस परिवार के पास खेती के लिए 500 बीघा जमीन है। जिस पर वो तरह-तरह की फसल उगाते हैं। इसके अलावा ये मुर्गी पालन और दूध बेचकर भी अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बॉलीवुड सेलिब्रिटी विक्की कौशल और सारा अली खान अजमेर के एक ऐसे गांव में पहुंचे। जहां पर वो 185 सदस्यों वाले एक परिवार से मिले। जिसके बाद से लोगों के मन जिज्ञासा पैदा हो गई कि आखिर इतना बड़ा परिवार एक ही घर में कैसे गुजर-बसर करता है। यहां पर हम उनके परिवार से जुड़ी आपको ऐसी कई बातें बताएंगे ।

पिता ने दी थी एक साथ रहने की सलाह

इस परिवार को गांव के लोग मजाक-मजाक में कहते हैं कि इसे घर नहीं, तहसील होना चाहिए। इसी परिवार के एक बुजर्ग विरदीचंद बताते हैं कि उनके पिता सुल्तान के छह बेटे हुए थे। जिसके बाद हमारा परिवार बढ़ता गया और अब सदस्यों की संख्या 185 हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने दुनिया से जाते वक्त परिवार को एक जुट रहने की सलाह थी, जिसके बाद से ही हम संयुक्त रूप से रह रहे हैं।

25 किलो आटा और 25 किलो सब्जी बनती है रोजाना

अजमेर के रामसर गांव के 185 सदस्यों वाले इस परिवार के लिए रोजाना 25 किलो आटा और 25 किलो सब्जी का खाना सुबह चार बजे से ही बनना शुरू हो जाता है। दो चूल्हों पर सब्जी और 11 चूल्हों पर रोटियां सेंकी जाती हैं।

500 बीघा जमीन पर होती है खेती

इस परिवार के पास खेती के लिए 500 बीघा जमीन है। जिस पर वो तरह-तरह की फसल उगाते हैं। इसके अलावा ये मुर्गी पालन और दूध बेचकर भी अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने अपने-अपने कामों को बांट रखा है। परिवार के बुर्जुग महिलाएं खान-पान बनाने का काम देखती हैं। जबकि, बहू-बेटियां खेती का काम करती हैं। इसके अलावा घर के बुजुर्ग लोग इनकम का लेखाजोखा रखते हैं।

विक्की कौशल और सारा अली खान गए थे इस परिवार के घर

विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म की सक्सेस के लिए अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। यहां पर दुआ मांगने के बाद वो रामसर गांव में पहुंचे, जहां पर185 सदस्यों का परिवार एक ही घर में रहता है। यहां पर दोनों ने इस परिवार के साथ रोटी और भिंडी की सब्जी खाई साथ ही राजस्थाी गानों पर जमकर डांस किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...