back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी सरकार पंचायती व्यवस्था को कमजोर कर रही, कई राज्यों में चुनाव कराने में हुई देरी : कांग्रेस

रमेश ने कहा कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित हरियाणा में पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए गए। इस मामले को लेकर कोर्ट ने इन राज्य सरकारों पर सवाल भी उठाए थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पंचायती व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मोदी सरकार लगातार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर कर रही है। कई भाजपा शासित राज्यों में तो पंचायत चुनाव भी देरी से कराए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने हमेशा से पंचायत को मजबूत करने का कार्य किया

रमेश ने कहा कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित हरियाणा में पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए गए। इस मामले को लेकर कोर्ट ने इन राज्य सरकारों पर सवाल भी उठाए थे। रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से पंचायत को मजबूत करने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 30 वर्ष पहले 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू करवाया था। इस संविधान संशोधन के तहत कांग्रेस पार्टी ने पंचायतों को मजबूत किया और पहली बार 2010 में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती दिवस के रूप में मनाया गया था। तभी से हर साल ये दिन ‘पंचायती राज दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन आज भाजपा इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵