back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए संसद भवन के उद्घाटन पर रार जारी, रक्षामंत्री ने कहा – फिर नहीं आएगा 21वीं सदी में यह मौका

नया संसद भवन भारत के लोकतांत्रिक संकल्प के साथ 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान और उनकी आकांक्षाओं की भी अभिव्यक्ति है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए संसद भवन का उद्घाटन को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच कई दिनों से रार जारी है। नए संसद भवन के उद्धाटन को पीएम मोदी से रोकने के लिए एक याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में फाइल की गई हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और साथ में याचिकाकर्ता को नसीहत भी दी। सत्ता पक्ष जहां पीएम मोदी से इसके उद्धाटन को सही बता रहा है। वहीं, विपक्ष इसको लेकर हमलावर है कि इस प्रक्रिया में राष्ट्रपति को शामिल नहीं कर संसदीय प्रणाली का अपमान किया जा रहा है।

नए संसद भवन के उद्धाटन पर राजनाथ का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए संसद भवन के पीएम द्वारा होने वाले उद्घाटन पर कहा कि मई को प्रधानमंत्री नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित कर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया अध्याय जोड़ेंगे। नया संसद भवन भारत के लोकतांत्रिक संकल्प के साथ 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान और उनकी आकांक्षाओं की भी अभिव्यक्ति है। राजनाथ ने यह भी कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह मौका 21वीं सदी में फिर नहीं आएगा।

विपक्ष को दी नसीहत

सिंह ने विपक्ष को समझाने के नजरिए से बताया कि हमें संवैधानिक सत्र और सार्वजनिक समारोह में अंतर समझना चाहिए। रक्षामंत्री ने आग्रह कर कहा कि जिन राजनीतिक पार्टियों ने इस नए संसद भवन के बहिष्कार का निर्णय लिया है वे अपने फैसले पर राजनीतिक लाभ हानि से परे जाकर एक बार फिर से विचार करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵