back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में लग सकती हैं नाइट कर्फ्यू सहित अन्य बंदिशें, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

16/04/2021 शिमला, 16 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के मामले पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर नाईट कर्फ्यू या अन्य प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसके संकेत स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दिए। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में हिमाचल में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू की संभावना से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढऩे पर यदि आवश्यकता हुई तो प्रदेश में भी और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। हिमाचल में भी आने वाले समय में पड़ोसी राज्यों की तरह संभावना हो सकती है, क्योंकि प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इस कारण हिमाचल प्रदेश में पहले से ही कुछ प्रतिबंध लगाए गए है, जो कायम रहेंगे तथा जिलस तरह से मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, उसे देखते हुए और सख्तू करने की आवश्यकता महसूस हो रही हैे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने जिला कांगड़ा, च बा, मण्डी व कुल्लू में कोरोना को लेकर समीक्षा की है तथा शनिवार को वह सोलन व रविवार को ऊना जाएंगे तथा वहां पर कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया जाएगा तथा इसके लिए और क्या-क्या जरूरत है पर भी मंथन कियाजाएगा। होटलीयर द्वारा सैलानियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट को चैक करने से मना करने को मुख्यमंत्री ने गलत करार दिया तथा कहा कि सरकार चाहती है कि इस बार हिमाचल में पयर्टन कारोबार प्रभावित न हो, इसके लिए पयर्टन कारोबारियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एडवाईजरी जारी की है कि कोरोना के हाई लोड वाले सात राज्यों से जो लोग हिमाचल आएंगे उन्हें अपने सात 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवाईजरी का अभिप्राय है कि जिन लोगों ने आना है हिमाचल में आना है। उनको स्वत: की मान कर चलना चाहिए कि वह आरटीपीसीआर करवा कर जाएं। सरकार ने इसका व्यापक प्रसार भी करवाया है। बहुत सारे लोग आरटीपीसीआर टैस्ट करवा कर आ रहे हैं तथा यह उनकी जि मेदारी भी है। यदि इसके बावजूद भी व्यक्ति आरटीपीसीआर टैस्ट करवा कर नहीं आता है तथा उसपर होटल वाले कहे कि हम नहीं कर सकते तो े यह उनका कहना गलत है। इससे हिमाचल में भी अन्य राज्यों की तरह स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पयर्टन कारोबारियों से कहा कि वह सहयोग करे तथा सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करे। इसके बाद कठिनाई पैदा नहीं होगी। उनके लोगों ने सहयोग करने का आश्वासन भी दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में अभी स्कूल खोलने की संभावना नहीं है, क्योंकि मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि स्कूल खोले जाएं। एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों को बेड कपेस्टी बढ़ाने को कहा है। हिमाचल में 2000 बेड कपेस्टी तैयार रखी है। यदि आवश्यकता हुई तो इसे और बढ़ा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵