back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश की चेतावनी, गुरुग्राम में गिरेगा तेज पानी, IMD ने रेड-ऑरेंज अलर्ट किया जारी

दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सोमवार से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट जरूर देख लें। बारिश के चलते रास्तों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। ऐसे में मौसम की जानकारी लेकर ही बाहर निकलना आपकी सुविधा के लिए जरूरी है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 

राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच आज के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD ) के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो छाता, रेनकोट जरूर रख लें, ताकि बारिश के कारण आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। खासकर लोहा पुल के पास हालात गंभीर होते जा रहे हैं। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 सितंबर को शाम 4 बजे से लोहा पुल पर आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

नोएडा-गाजियाबाद में आज ऑरेंज अलर्ट

आज नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को बारिश से राहत और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में पूरे दिन बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शाम होते-होते आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। वहीं, गाजियाबाद में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। यहां भी 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 24 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। बारिश रुक-रुककर हो सकती है, जिससे सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। 

गुरुग्राम में रेड और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम में आज भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय मूसलाधार बारिश की संभावना है और पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात के समय भी बादल बने रहेंगे और देर रात हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, फरीदाबाद में भी भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵