back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और ठंड के बीच बारिश का कहर, देरी से चल रही 29 ट्रेनें

दिल्ली में गुरुवार सुबह बारिश से ठंड बढ़ गई। कोहरे और खराब मौसम के कारण 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि IMD ने हल्की बारिश और येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में गुरुवार सुबह बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई है। बारिश के बीच दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि के साथ न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण दिल्ली जाने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड जैसे उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। IMD ने गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार सुबह सफदरजंग वेधशाला में 3.7 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा पूसा वेधशाला में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम वेधशाला में आधी रात से 9 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 17 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश के कारण दृश्यता सुधरी है। सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य दृश्यता 800 मीटर थी, जिससे हवाई सेवा संचालन संभव हो सका।

कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं में व्यवधान 

IMD का कहना है कि पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ द्वारा आयी नमी से दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में बारिश हुई है। जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के विभिन्न हिस्‍से शामिल हैं । उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण ट्रेन सेवाओं में व्यवधान आया है। कोहरे के मौसम के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में पूर्वा एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस, राजधानी हावड़ा एक्सप्रेस, बीबीएस राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस और अन्य शामिल हैं।

वायु गुणवत्‍ता में कोई सुधार नहीं 

राजधानी में बारिश के बावजूद वायु गुणवत्‍ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6 बजे कुल वायु गुणवत्‍ता (AQI) 350 के साथ ‘बहुत खराब’ दर्ज किया गया। दिल्ली के अलीपुर में AQI 358 रहा, जबकि अशोक विहार में AQI 407 रहा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵