back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business: Sportify के CEO डेनियल ने किया बड़ा ऐलान, 1500 कर्मचारियों की होगी छटनी; जानें क्या है कारण?

New Delhi: म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म स्पॉटिफाई ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की संख्या में 17 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती से करीब 1,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म स्पॉटिफाई ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की संख्या में 17 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती से करीब 1,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे। इससे पहले कंपनी ने करीब 600 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

कंपनी ने 17 फीसदी की कटौती करने का लिया निर्णय

कपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डेनियल एक ने आज कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में इसकी जानकारी दी। डेनियल ने कहा कि मैंने कंपनी के कर्मचारियों में 17 फीसदी की कटौती करने का कठिन निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि ये फैसला कई ऐसे लोगों को प्रभावित करेगा, जिन्होंने मूल्यवान योगदान दिया है। सच कहूं तो कई स्मार्ट, प्रतिभाशाली और कड़ी मेहनत करने वाले लोग हमें छोड़कर चले जाएंगे।

करीब 1500 कर्मचारी होंगे प्रभावित

स्पॉटिफाई में 17 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का मतलब है कि करीब 1500 कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। इससे पहले स्पॉटिफाई ने जनवरी में 600 कर्मचारियों की छंटनी की थी। उसके बाद जून में 200 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। गौरतलब है कि स्पॉटिफाई एक स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग और मीडिया सेवा प्रदाता है, जिसकी स्थापना 2006 में डेनियल एक के द्वारा की गई थी। यह दुनिया के सबसे बड़े संगीत स्ट्रीमिंग सेवा प्रदाताओं में से एक है।

क्या है कारण?

अधिकतर टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स अपने खर्चों में कटौती के लिए तेजी से छंटनी कर रहे हैं और नए लोगों को हायर करना बहुत कम कर दिया है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने भी अपनी 3000 लोगों से भी अधिक की मजबूत रिक्रूटमेंट टीम में से सैकड़ों लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इसी साल जनवरी में गूगल ने सबसे बड़ी छंटनी की थी, जिसके तहत करीब 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाला गया था, जो उस वक्त कुल वर्कफोर्स का 6 फीसदी था। वहीं गूगल इंडिया ने मार्च के महीने में भी करीब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵