back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 5 दिन 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ी इलाकों पर भी गिरेगा पानी

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली की सुबह सोमवार को तेज बारिश के साथ हुई, जिससे राजधानी का मौसम एकदम सुहावना हो गया। लगातार हो रही बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के चलते दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में घंटों लंबा जाम लगा रहा और ऑफिस जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने राजधानी में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने खतरे की घंटी बजा दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 अगस्त के लिए कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, 13 से 15 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी तेज बारिश की आशंका है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 12 से 17 अगस्त के बीच लगातार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी सक्रिय रहेगा मानसून

पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के विभिन्न इलाकों में गरज, बिजली और तेज बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, 12 से 15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम अस्थिर बना रहेगा और बारिश के साथ तेज हवाएं व बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अगले 7 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन राज्‍यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक आने वाले दिनों में गरज, बिजली और भारी बारिश की संभावना जताई है।

तेलंगाना में 14 और 15 अगस्त को कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 13 से 17 अगस्त के बीच कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की संभावना है। केरल में भी 13 अगस्त को बारिश हो सकती है। आने वाले दो दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार हवाएं चलने की भी आशंका है। रायलसीमा, तटीय आंध्र और तेलंगाना में अगले 5 दिनों तक गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रह सकती है।

12 और 13 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 12 से 17 अगस्त के दौरान बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और पूर्वी मध्य प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिसके साथ गरज और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभव हैं। 12 और 14 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...