back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु पुलिस रेप के नाबालिग आरोपी का कराएगी मनोवैज्ञानिक परीक्षण

चेन्नई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के वेल्लोर सामूहिक बलात्कार मामले के नाबालिग आरोपी को मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसकी सूचना वेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक ने दी। एसपी राजेश कन्नन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा: गुरुवार को 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण होगा। ताकि हम उसके मानसिक हालत के बारे में जान सकें। किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, मनोवैज्ञानिक परीक्षण यह तय करता है कि 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोर और गंभीर अपराध करने वाले को वयस्क माना जा सकता है या नहीं। वेल्लोर सामूहिक बलात्कार 16 मार्च को हुआ था, जब पीड़िता डॉक्टर, अपने पुरुष मित्र के साथ एक फिल्म देखने के बाद निजी अस्पताल लौट रही थी, जहां वह काम करती थी। महिला और उसके पुरुष मित्र को एक शेयरिंग ऑटो में लिफ्ट मिली। चालक और ऑटो में पहले से सवार उसके साथियों ने उनका अपहरण कर लिया और महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद उस गिरोह ने पुरुष मित्र को अपने डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के लिए भी मजबूर किया और पैसे लेकर मौके से फरार हो गए। महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। नाबालिग के अलावा अन्य न्यायिक हिरासत में आर. पार्थिबन, आर. बरथ, वी. मणिकंदन और संतोष कुमार हैं। सभी को गुंडा एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵