back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नक्सलियों का नारायणपुर में आतंक, चैन माउंटेन मशीन और ट्रक को किया आग के हवाले, रिटायर्ड हेडमास्टर को दी धमकी

नक्सली सोमवार सुबह गांव में पहुंचे और इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों का कहना है कि जमींदार ने गरीबों की जमीन हड़प ली है।

नारायणपुर, एजेंजी। जिले के अबूझमाड़ के कोहकामेटा इलाके के बेचा गांव में सोमवार को नक्सलियों के कुतुल एरिया कमेटी ने तालाब निर्माण कार्य में लगे चैन माउंटेन मशीन और एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया है, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। वहीं नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी लगाए हैं। इसके अलावा एक रिटायर्ड हेडमास्टर को धमकी दी है।

नक्सलियों ने आगजनी करने के बाद एक पर्चा जारी किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली सोमवार सुबह गांव में पहुंचे और इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों का कहना है कि जमींदार ने गरीबों की जमीन हड़प ली है। नक्सलियों ने आगजनी करने के बाद एक पर्चा जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जमींदार (रिटायर्ड हेडमास्टर) ने गरीबों की जमीन हड़प ली है। हमने 2015 में एक जनअदालत के दौरान उसे सुधरने के लिए कहा था, मगर ये नहीं मान रहा है। नक्सलियों ने लिखा है कि यदि गरीबों की जमीन पर कब्जा करना बंद नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। नक्सलियों ने इन जमीनों को वापस गांव के लोगों को देने की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्तीसगढ़ के करगट्टा में 3 नक्सली पहाड़ियों पर अब भारतीय सेना का नियंत्रण, फहराया गया तिरंगा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बीजापुर जिले के करगट्टा की पहाड़ियों में पिछले 15 दिनों से चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में जवानों...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵