back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dantewada Attack : CM भूपेश बघेल ने शहीदों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा

26 अप्रैल को नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक बलिदान हुए हैं। सभी जवान एक पिकअप वाहन में सवार थे। डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे

दंतेवाड़ा, एजेंसी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरनपुर नक्सली हमले में बलिदान देने वाले डीआरजी के जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके पैतृक गांवों के लिए विदा किया। वह श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय के कारली पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने बलिदानियों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित किया।

जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इस अवसर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडावी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक बलिदान हुए

दरअसल, 26 अप्रैल को नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक बलिदान हुए हैं। सभी जवान एक पिकअप वाहन में सवार थे। डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। बलिदान देने वाले जवानों में जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मडक़ामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब कांग्रेस में बढ़ा सियासी पारा, 35 नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात का मांगा समय, लिखी चिट्ठी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी कड़ी में पार्टी के लगभग...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...