back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vegetable Price Rise: टमाटर के बाद अब इस सब्जी ने बिगाड़ा किचन का जायका, मार्केट में बिक रहा 400 रुपये किलो

Vegetable Price Rise: महंगाई होने के बाद भी मौसमी सब्जियों की मांग बाजार में अधिक बनी हुई है। खेक्सी बाजार में पहुंच चुकी है, जो 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

धमतरी, हि.स.। महंगाई होने के बाद भी मौसमी सब्जियों की मांग बाजार में अधिक बनी हुई है। खेक्सी बाजार में पहुंच चुकी है, जो 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लोग इसे खरीदकर खा भी रहे हैं। खेक्सी व बोड़ा की मांग अभी भी बनी हुई है। बोड़ा 500 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं अन्य हरी सब्जियों के दाम में पहले से थोड़ी राहत है।

खेक्सी 400 रुपये किलो बिक रहा

शहर के इतवारी बाजार, गोल बाजार, रामबाग बाजार और सिहावा चौक समेत सड़क किनारे मौसमी सब्जी बिक्री के लिए पिछले दो-तीन दिनों से पहुंचा है। बाजार में खेक्सी दिखते ही लोग वहां खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। मौसमी सब्जी होने की वजह से लोग महंगा दाम होने के बाद भी खरीद रहे हैं। चिल्लर बाजार में खेक्सी 400 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं पखवाड़ेभर से अधिक होने के बाद भी बोड़ा की कीमत 500 रुपये किलो है। दोनों मौसमी सब्जियों के दाम आसमान छूने के बाद भी लोग इसे खरीद रहे हैं। अब खेक्सी व बोड़ा की आवक पहले की तुलना में अधिक होने वाला है, इससे दाम प्रभावित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि मौसमी सब्जियों में शामिल प्रमुख फुटू की आवक अभी तक बाजार में नहीं हुई है। जबकि लोगों को फुटू के आने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि फुटू हर वर्ग की पसंद है और लोग इसे बड़े चांव से खाते हैं।

लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा

सावन माह के अधिकांश दिन निकल गए है। अंचल में झमाझम बारिश भी हुई है। तेज गर्जना होने के साथ बिजली की कड़कड़ाहट के बीच बारिश हुई है, लेकिन अभी तक फुटू बाजार नहीं पहुंचा है। धमतरी शहर व आसपास जगहों में वनांचल क्षेत्र नगरी ब्लाक के गांवों से फुटू बिकने के लिए हर साल पहुंचता है। यह पहली साल है जब फुटू के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा है। थोक बाजार में हरी सब्जियों की बाहरी आवक के साथ-साथ लोकल आवक भी शुरू हो गई है। बरबट्टी, लौकी, गलका, कई प्रकार की भाजी समेत अन्य सब्जियों की लोकल आवक शुरू होने के साथ दाम में पहले से गिरावट है। बरबट्टी 60 रुपये किलो, लौकी 30 रुपये, गलका 30 से 40 रुपये समेत अन्य सब्जियों के दाम में पहले से 15 से 20 रुपये की कमी आई है। वहीं टमाटर के दाम में भी पहले से गिरावट है। कुछ जगहों पर छोटे टमाटर 90 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपीवालों को जाम छलकाना होगा मंहगा, नई आबकारी नीति से शराब होगी महंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही नई आबकारी नीति ने शराब प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵