back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh: मोदी सरकार-1 में केंद्रीय मंत्री, अब मिला छत्तीसगढ़ के CM का पदभार; जानें कौन हैं विष्‍णुदेव साय

Chhatisgarh: भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर ही बड़े सोच विचार के साथ सीएम के चेहरा का निर्णय ले रही है। छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए भाजपा के द्वारा चुने गए आदिवासी नेता विष्णुदेव साय

रायपुर, रफ्तार डेस्क। भाजपा को तीनो राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में काफी मशक़्क़त करनी पड़ रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर ही बड़े सोच विचार के साथ मुख्यमंत्री के चेहरा का निर्णय ले रही है। इसी का बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए भाजपा के द्वारा चुने गए आदिवासी नेता विष्णुदेव साय है। वह एक अनुभवी राजनेता हैं। भाजपा की चयन समिति ने झारखंड के आदिवासी समुदाय को ध्यान में रखते हुए ही छत्तीसगढ़ में इस समुदाय के अनुभवी राजनेता को प्रदेश की कमान देकर बहुत ही बड़ी राजनीतिक निर्णय लिया है। जिसका भविष्य में बीजेपी को बड़ा लाभ मिलता दिख रहा है।, अब जल्द ही साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम :- विष्णु देव साय

जन्म :- 21 फरवरी 1964

जन्म स्थान :- बगिया गांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़

शिक्षा :- 10वी तक की पढ़ाई कुनकुरी, लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल छत्तीसगढ़ से हुई।

जन्म, शिक्षा और पारिवारिक जीवन

विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को बगिया गांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामप्रसाद साय और माता का नाम जसमनी देवी है। उनकी 10वी तक की पढ़ाई कुनकुरी, लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई। उनकी पत्नी का नाम कौशल्या साय है, जिनसे उनको एक बेटा और दो बेटी हैं।

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :-

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय ने अपना राजनीतिक सफर सरपंच के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह 1998 तक विधायक रहे। उन्होंने 1999 में लोकसभा का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और जीत दर्ज कर सांसद बने। उसके बाद वह 2004, 2009 और 2014 में भी सांसद बने। उन्हें मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में इस्पात और खनन मंत्रालय का पदभार भी सौपा गया था।

राजनीतिक परिवार से हैं विष्णुदेव साय

विष्णुदेव साय को राजनीति का ज्ञान अपने दादा और ताऊ से मिला है। परिवार का संबंध राजनीति से होने के कारण, साय ने भी समाज सेवा को अपना लक्ष्य रखा। उन्होंने एक लंबी राजनीतिक पारी खेली है। उनके दादा स्वर्गीय बुधनाथ साई का मनोनीत विधायक का कार्यकाल 1947 से 1952 तक रहा। वहीं उनके ताऊजी(साय के पिता के बड़े भाई) स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साई जनसंघ के सदस्य थे, जिनका विधायक का कार्यकाल 1962-67 और 1972-77 तक दो बार रहा। उन्होंने 1977-79 तक सांसद रहे और जनता पार्टी सरकार में राजयमंत्री का कार्यभार भी संभाला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...