back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंपारण जिले के सिसवा पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय फलक पर मिली पहचान

जिले के सर्वाधिक पिछड़े व बाढ सुखाड़ की दंश झेल रहे बंजरिया प्रखंड का एक पंचायत सिसवा पूर्वी अपने बेहतरीन उपलब्धियो के कारण आज राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है।

मोतिहारी, एजेंसी। जिले के सर्वाधिक पिछड़े व बाढ सुखाड़ की दंश झेल रहे बंजरिया प्रखंड का एक पंचायत सिसवा पूर्वी अपने बेहतरीन उपलब्धियो के कारण आज राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। जिसे साकार करने में यहां की मुखिया तान्या प्रवीण ने प्रमुख भूमिका निभाई हैं।

उन्होंने शहर की भांति अपने पंचायत को भी स्वच्छ सुंदर व हरा भरा बनाने की दिशा में अच्छी पहल की है।जिस कारण सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण को आगामी चार मार्च को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्धारा आयोजित एसएसएसएस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।जिले के एकमात्र सिसवा पूर्वी पंचायत को मिले इस आमंत्रण की सूचना के बाद न केवल इस पंचायत के नागरिक बल्कि पूरे प्रखंड और जिले के लोग गर्व की अनुभूति कर रहे है।

इस शानदार उपलब्धि पर प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन,उप प्रमुख पप्पू यादव,पूर्व प्रमुख ललन सहनी,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़,अंचल अधिकारी मणि कुमार वर्मा,जदयू नेता सरफराज अहमद व समाजसेवी एयाज अहमद,मुखिया आदिल राणा,जिला पार्षद सुरेश यादव,तौसीफुर्र रहमान सहित प्रखंड व जिले के सभी मुखिया व जन प्रतिनिधियो ने उन्हे बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है,कि मुखिया तान्या प्रवीण को ओडीएफ प्लस के तहत बायो बेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए बीते 19 नवंबर 2022 को पटना पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में विभाग के निदेशक व 2 अक्तूबर को मोतिहारी में डीएम शीर्षत कपिल अशोक भी सम्मानित कर चुके हैं।

इसके साथ ही बीते 15 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान इस पंचायत में पहुंचकर इनके द्धारा किये गये कार्यो का जायजा लेकर सराहना कर चुके है।वही अब केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू के हाथो सम्मान प्राप्त कर अपने पंचायत,प्रखंड व जिले को राष्ट्रीय फलक पहचान दिलायेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...