back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झामुमो बताये, राज्य सरकार ने कितनी वैक्सीन खरीदी है : आदित्य साहू

रांची, 02 जून (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साहू ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार का केवल एक ही एजेंडा है केंद्र सरकार पर दोषारोपण। जनता की सेवा ऐसे नहीं होती। झूठे वादे एवं भ्रम फैलाकर जनता का विश्वास नही जीता जा सकता। जनता सब कुछ समझती और जानती है। राज्य सरकार को जिंदगी बचाने के लिए टीकाकरण की चिंता नही है। यह सरकार मरने पर कफन देना जानती है। उन्होंने कहा कि अब तक 47 लाख से ज्यादा वैक्सीन राज्य को केंद्र ने मुफ्त में ही उपलब्ध कराई है, जिसका कुशल प्रबंधन तक राज्य सरकार नहीं कर पा रही। वैक्सीन की बर्बादी बड़ी मात्रा में हो रही। गांव में टीके को लेकर भ्रम फैलाये जा रहे हैं, जिसमें राज्य के सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की भी बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अब तक एक रुपये भी टीका खरीदने में राज्य सरकार ने खर्च नही किये हैं। पीएम केअर फण्ड से प्राप्त वेंटीलेटर का प्रबंधन राज्य की जिम्मेवारी थी लेकिन वेंटिलेटर को कूड़ेदान में एक वर्ष तक रखा गया। इसके लिए ऑपरेटर की व्यवस्था करना राज्य सरकार की जिम्मेवारी थी। इसके बावजूद राज्य सरकार इन बातों से लापरवाह रही। उन्होंने कहा कि मुफ्त टीकाकरण की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री आज बातों से पलट रहे हैं। आखिर जनता कैसे मुख्यमंत्री की बातों पर फिर भरोसा करेगी। संवैधानिक पद के बयानों की एक मर्यादा होती है। अगर उसे इतना हल्का और अविश्वासी बनाया जाएगा तो राज्य की व्यवस्था ही चरमरा जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश के सभी राज्यों की चिंता है। केंद्र सरकार देश हित में जो भी उचित और व्यावहारिक होंगा, उस पर अवश्य निर्णय लेगी। राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी अगर गंभीरता से निभाती है तो राज्य का भला होगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵