back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ शिवालय

शिवालयों में बाबा के पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की लंबी कतार सुबह से लगी हुई है।

भागलपुर, एजेंसी। पूरे देश में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी को लेकर पूरे जिले के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
भागलपुर के बाबा बूढ़ानाथ, बाबा भूतनाथ, मनसकामना नाथ सहित सभी शिवालयों में बाबा के पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की लंबी कतार सुबह से लगी हुई है। भक्त बारी-बारी से बाबा का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

भक्त देश में सुख शांति और समृद्धि के लिए कर रहे हैं दुआ

बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ सुबह से ज्यादा देखी जा रही है। भक्त देश में सुख शांति और समृद्धि के साथ-साथ परिवार की समृद्धि को लेकर बाबा से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उधर सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित अजीगैबीनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर कोई शिवलिंग पर जलार्पण करने और दर्शन को बेकरार नजर आए।

प्रशासन ने की है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
भीड़ को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। बता दें कि शिवरात्रि पर विशेष संयोग बन रहा है। शनिवार को प्रदोष व्रत भी है। इसको लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mahashivratri 2026: शिवपूजन और व्रत के नियम- जानें क्या करें और क्या न करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2026 में महाशिवरात्रि आज15 फरवरी को मनाई जा रही है। यह दिन भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिक उत्थान के...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵