back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

फारबिसगंज-अररिया मुख्य सड़क मार्ग फोरलेन सड़क पर फारबिसगंज कॉलेज चौक से आगे बरार ढावा के समीप शनिवार सुबह शराब लदी ट्रक और जूट के बोरे से लदी ट्रक के आपस में टकराने से दोनों ट्रक धू-धू कर जल गयी।

अररिया एजेंसी । फारबिसगंज-अररिया मुख्य सड़क मार्ग फोरलेन सड़क पर फारबिसगंज कॉलेज चौक से आगे बरार ढावा के समीप शनिवार सुबह शराब लदी ट्रक और जूट के बोरे से लदी ट्रक के आपस में टकराने से दोनों ट्रक धू-धू कर जल गयी।दोनों ट्रक टकराने के बाद जोरदार विस्फोटक की आवाज हुई।जिसके बाद जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दोनों ही ट्रक आग के चपेट में आ चुकी थी। घटना सुबह छह बजे की बताई जाती है।मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना को जानकारी दी,जिसके बाद फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड को गाड़ी मौके पर पहुंची।आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों को लगाया गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।

शराब लदी ट्रक राजस्थान से असम गुवाहाटी की ओर जा रही थी, जबकि जुट के बोरे से लदी दूसरी ट्रक मुजफ्फरपुर से अररिया के सिकटी की ओर जा रही थी।ट्रक के बीच में टक्कर और आगजनी के बाद घटना को लेकर फोरलेन सड़क पर आवागमन ठप हो गया और गुजर रहे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। दोनो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में घंटों लगी।मौके पर फारबिसगंज थाना पुलिस भी आग पर काबू पाने में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।पुलिस का कहना है कि ट्रक पर लदी शराब की वैद्यता जांच का विषय है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सवेरे छह बजे बरार ढावा से शराब लदी ट्रक को लेकर फोरलेन सड़क पर जैसे ही आया, पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर शराब लदी ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई, जिसके बाद ही ट्रक में आग लग गई।शराब लदी ट्रक के बरार ढाबा में रात में पार्किंग किए जाने की बात कही जा रही है।पुलिस शराब को लेकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...