back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं वो कभी न कभी न बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर UGC NET और CSIR NET के बीच क्या अंतर है। आइए जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या P.hd के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो वह अपने छात्र जीवन में कभी न कभी इस बात को लेकर जरूर कंफ्यूज हुए होंगे कि आखिर UGC NET vs CSIR NET के बीच क्या अंतर है। UGC NET और CSIR NET दोनों ही भारत में लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और रिसर्च (JRF) के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं, लेकिन इनके उद्देश्य, विषय और संचालन में अंतर है। अगर आप ह्यूमैनिटीज से संबंध रखते हैं तो आप यूजीसी नेट परीक्षा देने के पात्र हैं। इसके अलावा अगर आप साइंस के क्षेत्र में अपनी रिसर्च जारी रखना चाहते हैं तो आप CSIR NET परीक्षा दे सकते हैं।

UGC NET vs CSIR NET के विषयों के बीच बड़ा अंतर

दोनों परीक्षाओं में कई समानताएं होने के बावजूद एक अहम फर्क इनके विषयों को लेकर है। यूजीसी नेट परीक्षा मुख्य रूप से आर्ट्स, कॉमर्स और सोशल साइंस से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। वहीं सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा खास तौर पर साइंस और टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए होती है, जिसमें बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिकल साइंस और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशियन व प्लेनेटरी साइंस जैसे विषय शामिल हैं।

दोनों की योग्यता में क्या अंतर है?

अगर आप UGC NET की परीक्षा देने पर विचार कर रहे हैं तो आपके पास संबंधित विषय (आर्ट्स या कॉमर्स) में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। हालांकि अगर आप मास्टर्स की परीक्षा दे चुके हैं और आपका रिजल्ट अभी नहीं आया है तो भी आप नेट की परीक्षा दे सकते हैं। यूजीसी नेट के अंतर्गत 83 विषय आते हैं। यदि आप साइंस विषय से पढ़े हैं और उसी क्षेत्र में रिसर्च करना चाहते हैं तो आपको CSIR NET का रुख करना होगा। नेट परीक्षा का यह मोड़ केवल साइंस के अभ्यर्थियों के लिए ही मान्य है जिसमें केवल 5 विषय होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर इस बात की गवाही देते हैं कि अगर आपके कितनी ही पढ़े लिखें हों अगर...
spot_img

Latest Stories

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵